WhatsApp Join WhatsApp
Join Our Telegram Group
Join Now

Tata Tiago EV 2025: कम कीमत में जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार, चलाने में किफायती और फीचर्स से भरपूर

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमित प्रजापति है और मैं आपका स्वागत करता हूँ एक नए ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे उस इलेक्ट्रिक कार के बारे में जिसने भारत में EV सेगमेंट को एक नया रास्ता दिखाया है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Tata Tiago EV 2025 की, जो अब और भी ज्यादा स्मार्ट, पावरफुल और रेंज से भरपूर होकर भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। अगर आप इलेक्ट्रिक गाड़ियों में किफायती और भरोसेमंद विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो यह कार आपके लिए एक जबरदस्त चॉइस साबित हो सकती है।

इलेक्ट्रिक लुक और सिटी फ्रेंडली डिजाइन

Tata Tiago EV का डिजाइन दिखने में बिल्कुल वैसी है जैसी पेट्रोल वाली Tiago, लेकिन इसमें इलेक्ट्रिक ब्लू हाइलाइट्स, क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल और नए अलॉय व्हील दिया गया हैं जो इसे थोड़ा फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं। इसके अलावा ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हर्मन साउंड सिस्टम जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। यह कार छोटे शहरों और बड़े शहरों, दोनों के लिए बढ़िया है क्योंकि इसका साइज पार्किंग और ड्राइविंग में बहुत आसान बनाता है।

दमदार बैटरी, रेंज और चार्जिंग ऑप्शन्स

Tata Tiago EV दो बैटरी ऑप्शन में आती है – एक 19.2kWh और दूसरी 24kWh की बैटरी। छोटी बैटरी से लगभग 250 किलोमीटर और बड़ी बैटरी से 315 किलोमीटर की रेंज देखने को मिलती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 74 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देता है, जो शहर की ड्राइविंग और हाईवे दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस कीमत में इतनी रेंज बहुत बड़ी बात है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया गया है जिससे गाड़ी को सिर्फ 57 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Tata Tiago EV के सेफ्टी फीचर्स

Tata Tiago EV 2025

टाटा की कारों को हमेशा से सेफ्टी के लिए जाना जाता है और Tiago EV 2025 भी इस मामले में पीछे नहीं है। इसमें दो एयरबैग्स, ABS with EBD, रियर पार्किंग सेंसर, और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ-साथ कार की बिल्ड क्वालिटी भी टाटा की दूसरी कारों की तरह सॉलिड है, जो आपको हर राइड में सुरक्षा का भरोसा देती है।

जानें वैरिएंट, कलर ऑप्शन और किफायती कीमत

Tata Tiago EV को कंपनी ने 4 वैरिएंट में उतारा है – XE, XT, XZ+, और XZ+ Tech Lux। हर वैरिएंट में फीचर्स और बैटरी ऑप्शन के हिसाब से थोड़े बदलाव मिलते हैं। कलर की बात करें तो इसमें Teal Blue, Daytona Grey, और Tropical Mist जैसे शानदार कलर देखने को मिलते हैं। Tata Tiago EV की शुरुआती कीमत ₹7.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो अपने सेगमेंट में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट लगभग ₹11 लाख तक जाता है, लेकिन इसके फीचर्स और बचत को देखते हुए ये एक बेहतरीन डील है।

राइडिंग कम्फर्ट और स्पेस – फैमिली के लिए परफेक्ट है ये EV

Tata Tiago EV का केबिन अब और भी ज्यादा रिफाइंड और कम्फर्टेबल बनाया गया है। इसमें नई क्वालिटी की फैब्रिक सीट्स, बेहतर NVH कंट्रोल और ज्यादा कूलिंग के साथ क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। इसके साथ ही कार में बैठने के लिए पर्याप्त स्पेस है – खासकर रियर सीट्स पर तीन लोग आराम से बैठ सकते हैं।

Conclusion

अगर आप कम बजट में एक शानदार इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो Tata Tiago EV आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। इसकी कीमत, फीचर्स, रेंज और चलने का खर्च सब कुछ ऐसा है जो हर मिडिल क्लास फैमिली के लिए किफायती साबित हो सकता है। खासकर आपके लिए जो पहली बार EV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये एक जबरदस्त और सटीक ऑप्शन है।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment