WhatsApp Join WhatsApp
Join Our Telegram Group
Join Now

Mahindra Thar Roxx 2025: स्टाइलिश लुक और दमदार पावर के साथ लांच हुई नई थार रोंक्स

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमित प्रजापति है और मैं आपका स्वागत करता हूँ एक नए ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे Mahindra की उस नई ऑफ-रोड बीस्ट की, जिसने लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है – जी हां, हम बात कर रहे हैं Mahindra Thar Roxx 2025 की, जो अब तक की सबसे बोल्ड और मस्कुलर Thar मानी जा रही है। चलिए जानते हैं इस नई थार के बारे में वो सबकुछ जो हर गाड़ी प्रेमी को जानना चाहिए।

डिजाइन ऐसा की सड़क पर हर कोई मुड़कर देखे

Mahindra Thar Roxx का लुक एकदम रफ-टफ और मस्कुलर बनाया गया है। इसमें नई LED हेडलाइट्स, स्टील फ्रंट बम्पर, स्नोर्कल, और खास रॉक्स बैजिंग दी गई है जो इसे रेगुलर थार से बिल्कुल अलग बनाती है। गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस भी पहले से ज्यादा दिया गया है जिससे ऑफ-रोडिंग में मजा दोगुना हो जाता है। इसका नया डिज़ाइन ना सिर्फ जंगलों की ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए परफेक्ट है, बल्कि शहर की सड़कों पर भी ये हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती है।

इंजन और परफॉर्मेंस में भी है जबरदस्त ताकत

बात करें इसके इंजन की तो Mahindra Thar Roxx में वही तगड़ा 2.0L mStallion पेट्रोल इंजन और 2.2L mHawk डीजल इंजन देखने को मिलता है। पेट्रोल इंजन करीब 150 bhp की ताकत देता है, वहीं डीजल इंजन लगभग 130 bhp की पावर बनाता है। ऑटोमैटिक और मैन्युअल, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन देखने को मिलते हैं। आपको बता दूं दोस्तों कि चाहे ऊंचे पहाड़ हों या खराब रास्ते, Mahindra Thar Roxx हर जगह धांसू परफॉर्मेंस देती है।

माइलेज और सेफ्टी फीचर्स से कोई समझौता नहीं

Mahindra Thar Roxx 2025

अगर हम थार रोक्स के माइलेज की बात करें तो Mahindra Thar Roxx पेट्रोल वेरिएंट औसतन 10–12 kmpl और डीजल वेरिएंट करीब 13–15 kmpl तक का माइलेज देता है। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS with EBD, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड कंट्रोल और रियर डिफॉगर जैसे कई शानदार सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इस बार चेसिस को और ज्यादा मजबूत बनाया गया है ताकि दुर्घटना के समय यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा मिल सके। यानि आपका और आपके परिवार के सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है।

सिर्फ ₹2 लाख डाउन पेमेंट में ले आइए अपने घर Mahindra Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹15.50 लाख से शुरू होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत करीब ₹17 लाख तक जाती है। अगर आपके पास एक बार में पूरी रकम नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सिर्फ ₹2 लाख के डाउन पेमेंट पर Mahindra Thar Roxx को फाइनेंस करवा सकते हैं। बाकी की रकम के लिए आप 5-7 साल तक की EMI प्लान चुन सकते हैं, जिसमें आपकी हर महीने की किस्त करीब ₹20,000 से ₹25,000 तक बन सकती है।

जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट और इनकम प्रूफ लेकर किसी भी Mahindra शोरूम से आसानी से फाइनेंस करवा सकते हैं।

Conclusion

जैसा कि आप सब को पता होगा कि Thar पहले से ही एक पॉपुलर SUV रही है। अब इसका नया Roxx वर्जन खासकर युवाओं के लिए लांच किया गया है। इसमें आपको मिलता है लाजवाब लुक, पॉवरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी – वो भी एक अफोर्डेबल प्राइस में। इस SUV की खास बात यह है कि यह ना सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि रोड पर इसका भौकाल और दबदबा बनता है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी काफी पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो शेयर जरूर करना दोस्तों के साथ।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment