नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमित प्रजापति है और मैं आपका स्वागत करता हूँ एक नए ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV की, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। जी हां, हम बात कर रहे हैं Hyundai Creta EV 2025 की। आप सभी जानते होंगे कि Hyundai Creta इंडिया में पहले से ही काफी पॉपुलर SUV है। अब Hyundai ने इसी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर दिया है जो दमदार बैटरी, शानदार रेंज और स्टाइलिश लुक्स के साथ मार्किट में एंट्री मारी है।
इलेक्ट्रिक में भी वही SUV वाला क्लासिक और मस्कुलर लुक
अगर हम बात करें Hyundai Creta EV कार के डिजाईन की, तो इस कार के फ्रंट में बंद ग्रिल दी गई है जो इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहचान बन चुकी है। वहीं अगर साइड से देखें तो इसमें डायनामिक अलॉय व्हील्स और बॉडी कलर डोर हैंडल्स देखने को मिलते हैं। पीछे की तरफ इसका कनेक्टेड LED टेललैंप इसे प्रीमियम फील देता है। लुक के मामले में यह इलेक्ट्रिक SUV अपने सेगमेंट की कई गाड़ियों से कहीं आगे निकल चुकी है।
दमदार बैटरी और शानदार रेंज, खास आपके लिए
अगर हम बात करें Hyundai Creta EV के बैटरी पैक की, तो इसमें दिया गया है लगभग 45 kWh का पॉवरफुल बैटरी पैक, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 KM तक की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी हाई डेंसिटी वाली है और इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिससे आप मात्र 45 मिनट में 80% तक बैटरी चार्ज कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस बैटरी में टेम्परेचर कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ताकि यह हर मौसम में स्थिर परफॉर्म करे।
चार्जिंग और बैटरी से जुड़ी जरूरी बातें
अगर चार्जिंग की बात करें तो Creta EV में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। DC फास्ट चार्जर से यह लगभग 45 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाती है और वहीं AC नॉर्मल चार्जर से इसे पूरा चार्ज होने में लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता हैं। अच्छी बात यह है कि अगर आपके घर या ऑफिस में चार्जिंग पॉइंट है तो Creta EV को बड़ी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
Hyundai Creta EV की कीमत और वेरिएंट्स
कंपनी ने इसे ₹22 लाख से शुरू होने वाली कीमत में पेश किया है। कीमत काफी अफोर्डेबल है इलेक्ट्रिक SUV कैटेगरी में, क्योंकि जो फीचर्स मिल रहे हैं वो आमतौर पर लग्जरी गाड़ियों में ही मिलते हैं। Hyundai ने इसे तीन वैरिएंट्स में उतारा है ताकि अलग-अलग बजट वाले लोग भी इस SUV कार को खरीद सकें। इस कार में आपको कुछ एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलते हैं जैसे कि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग और वेंटिलेटेड सीट्स।

Conclusion
अगर आप भी आने वाले समय के अनुसार एक दमदार, स्टाइलिश, फीचर भरी और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक SUV ढूंढ रहे हैं तो Creta EV आपके लिए खास बन सकती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और ADAS लेवल 2 फीचर्स भी शामिल किए गए हैं जो इसे और भी ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं। यदि आप अपने परिवार के लिए सेफ SUV कार के साथ-साथ फ्यूचर रेडी कार खरीदने का सोच रहे हैं तो Hyundai Creta EV आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है।
यह भी पढ़े:
