WhatsApp Join WhatsApp
Join Our Telegram Group
Join Now

Hero Xtreme 125R: युवाओं के दिलों पर राज करने आई ये दमदार बाइक, जानिए इंजन, फीचर्स, कलर और बाकी सब कुछ

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम अमित प्रजापति है और मैं आपका स्वागत करता हूँ एक नए ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे Hero कंपनी की नई पेशकश Xtreme 125R के बारे में, जो खासकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए लांच की गई है। अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और किफायती बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह बाइक आपके लिए स्पेशली डिजाइन की गई है।

स्टाइल और लुक: एकदम स्पोर्ट्स बाइक वाला फील

Hero Xtreme 125R बाइक का लुक युवाओं को देखते हुए बनाया गया है। इसमें आगे की तरफ मस्क्यूलर टैंक, LED हेडलैंप, स्प्लिट सीट और शार्प डिजाइन वाला बॉडीवर्क दिया गया है। ये बाइक सड़क पर चलते हुए लोगों का ध्यान जरूर खींचती है। इसकी स्टाइलिंग देखकर पहली नजर में कोई ये नहीं कहेगा कि ये सिर्फ 125cc की बाइक है। यानी कम बजट में भी आपको प्रीमियम फील मिलने वाला है।

दमदार है ये 125cc का इंजन

अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसमें दम हो, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो लगभग 11.4 bhp की पावर जनरेट करता है। यह इंजन BS6 फेज-2 नॉर्म्स के अनुसार अपडेटेड है और साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसकी परफॉर्मेंस शहर और हाईवे दोनों के लिए शानदार है।

फीचर्स में है सबकुछ

इस बाइक में कई शानदार और प्रैक्टिकल फीचर्स देखने को मिलते हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है जिसमें स्पीड, ट्रिप मीटर, फ्यूल गेज, गियर इंडिकेटर और बहुत कुछ देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें LED हेडलैंप और टेललाइट, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, फ्रंट डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने कोशिश की है कि इस बजट में ज्यादा से ज्यादा प्रीमियम चीजें दी जाएं।

Hero Xtreme 125R डैशबोर्ड

माइलेज में भी पीछे नहीं

अगर हम बात करें माइलेज की तो यह बाइक इस मामले में भी दमदार साबित होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Hero Xtreme 125R एक लीटर पेट्रोल में लगभग 60-65 किलोमीटर तक चल सकती है, जो इस सेगमेंट की दूसरी बाइक्स के मुकाबले बेहतर माना जाता है। आपको बता दें Hero Xtreme 125R में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक और CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) दिया गया है जो इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान बाइक को कंट्रोल में रखता है।

आरामदायक राइडिंग और सस्पेंशन

अगर आप लंबे सफर करना पसंद करते हैं या रोजाना बाइक से आना-जाना करते हैं, तो इस बाइक की राइडिंग कंफर्ट आपको काफी पसंद आएगी। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सीटिंग पोजिशन आरामदायक है और पीछे बैठने वाले के लिए भी पर्याप्त जगह दी गई है। कंपनी ने इसमें खासतौर पर इंडियन रोड कंडीशंस को ध्यान में रखकर सस्पेंशन सेट किया है।

Conclusion

अगर आप भी सोच रहे हैं एक स्टाइलिश, माइलेज फ्रेंडली और पावरफुल बाइक खरीदने की जो बजट में हो और दमदार भी लगे, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए एकदम सही चॉइस है। इस बाइक ने अपने लुक, इंजन और फीचर्स के दम पर पहले ही मार्केट में अच्छी पकड़ बना ली है। कम कीमत में मिलने वाला ये बाइक खासकर युवाओं के के लिए ही बनाया गया है।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment