WhatsApp Join WhatsApp
Join Our Telegram Group
Join Now

River Indie Electric Scooter 2025: परफॉर्मेंस, बैटरी चार्जिंग, फाइनेंस प्लान और कीमत की जानकारी

नमस्कार दोस्तो, मैं अमित प्रजापति एक बार फिर से स्वागत करता हूँ एक नए और ज़बरदस्त ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जो ना सिर्फ दिखने में दमदार है बल्कि रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में भी सबको टक्कर दे रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं River Indie Electric Scooter की। आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटी हाल ही में भारतीय बाजार में पेश की गई है। अगर आप भी एक ईवी स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो ये स्कूटर खास आपके लिए है।

नए अवतार के साथ पेश है River Indie Electric Scooter

River Indie Electric Scooter का लुक थोड़ा अलग और हटके है। इसका फ्रंट काफी चौड़ा और भारी-भरकम है। इसका लुक काफी रग्ड और पावरफुल है जो यूथ को काफ़ी पसंद आ रहा है। खास बात ये है कि इसमें बड़ा फुटबोर्ड और चौड़ी सीट दी गई है । वहीं इस स्कूटर की सीट का आकार बड़ा और कम्फ़र्टेबल रखा गया है जिसमे पर दो लोग बड़े आराम से बैठ सकते है। साथ ही साथ इसमें अंडरसीट स्टोरेज करीब 43 लीटर का दिया गया है जिसमे आप बैग, हेलमेट या और भी सामान आसानी से रख सकते हैं।

परफॉर्मेंस, बैटरी चार्जिंग और सर्विस की जानकारी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 161 KM की दूरी तय करती है यानी अगर आपका रोज़ का सफर 20–30 किलोमीटर है तो हफ्ते में बस 2 बार ही चार्ज करना होगा। River Indie Electric Scooter की टॉप स्पीड करीब 90 km/h तक जाती है।

इसमें यूज किये गए लिथियम आयन बैटरी को फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का समय लगता है और इसके लिए कंपनी की ओर से पोर्टेबल चार्जर भी दिया जाता है। इसके अलावा River Indie Electric Scooter कंपनी ने कई बड़े शहरों में अपने सर्विस सेंटर खोल रखी हैं जिससे सर्विस और पार्ट्स की दिक्कत नहीं होती।

फाइनेंस और EMI प्लान

अगर आप एक बार में पूरी कीमत नहीं देना चाहते हैं तो कंपनी की ओर से आसान फाइनेंस ऑप्शन भी उपलब्ध है। कुछ बैंक और NBFC इस पर 0 डाउन पेमेंट और कम EMI स्कीम भी दे रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के EMI की शुरुआत करीब ₹2,800 से होती है जो काफी लोगों के बजट में है। अगर आप भी एक EMI प्लान ढूंढ रहे हैं तो ये स्कूटर आपके लिए एक जबरदस्त डील हो सकती है।

River Indie Electric Scooter

इंडियन मार्किट में कीमत कितनी है?

अगर हम बात करें प्राइस कि तो भारतीय बाज़ार में River Indie Electric Scooter की कीमत ₹1.25 लाख (एक्स-शोरूम) है। प्राइस थोड़ा प्रीमियम ज़रूर है लेकिन जो फीचर्स, रेंज और स्पेस मिलता है उसके हिसाब से यह कीमत काफी वाजिब लगती है। आपको बता दे कि कुछ राज्यों में FAME II और अन्य सब्सिडी के बाद यह कीमत थोड़ी और कम हो सकती है।

किसके लिए है ये स्कूटर?

  • अगर आप ऑफिस आने-जाने के लिए रोज स्कूटर चलाते हैं
  • आपको बड़ा स्टोरेज चाहिए
  • आप आरामदायक सीट और स्टाइलिश लुक चाहते हैं
  • पेट्रोल खर्च से परेशान हैं
  • ईको-फ्रेंडली ऑप्शन देख रहे हैं

Conclusion

अगर आप भी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं जो हर मामले में दमदार हो तो ये स्कूटर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। मेरा सुझाव है कि आप इसे एक बार शोरूम में जरूर जाकर देखें और टेस्ट राइड लें। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment