WhatsApp Join WhatsApp
Join Our Telegram Group
Join Now

Tata Nexon 2025: इंडिया की सबसे भरोसेमंद SUV कार, टेनेंस कॉस्ट सिर्फ ₹5,000

नमस्कार मेरे प्यारे दोस्तों, मैं अमित प्रजापति एक बार फिर से स्वागत करता हूँ एक नए ऑटोमोबाइल ब्लॉग पोस्ट में। आज हम बात करेंगे Tata Motors की उस SUV के बारे में जिसने पिछले कुछ सालों में धूम मचा रखी है। जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ Tata Nexon की। Tata Nexon अपने दमदार इंजन, मजबूती, सेफ्टी रेटिंग और शानदार फीचर्स से भी जानी जाती है। हाल ही टाटा मोटर्स ने Nexon को नए अवतार में भी पेश किया गया है जो स्टाइलिश के साथ-साथ कम्फ़र्टेबल है। चलिए जानते हैं Tata Nexon 2025 के बारे में हर छोटी-बड़ी जानकारी।

पावरफुल इंजन, बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस और दमदार माइलेज

अगर हम टाटा Nexon के इंजन की बात करें तो इसमें आपको दो ऑप्शन मिलते हैं 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन।

  1. पेट्रोल इंजन लगभग 120 bhp की दमदार ताकत और 170 Nm टॉर्क जनरेट करता है।
  2. वहीं डीजल इंजन 115 bhp की ताकत और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) का विकल्प दिया गया है। वहीं अगर ड्राइविंग एक्सपीरियंस की बात करें तो इसमें काफी सॉफ्ट सस्पेंशन दिया हुआ है जिससे यह कार खराब रास्तों पर भी एकदम स्मूथ चलता है। अगर हम माइलेज की बात करें तो Tata Nexon पेट्रोल वेरिएंट लगभग 17-18 kmpl का अच्छा माइलेज देती है और वहीं डीजल वेरिएंट 22-24 kmpl तक का दमदार माइलेज देती है।

शानदार इंटीरियर – प्रीमियम फील के साथ आरामदायक सफर

अगर हम इंटीरियर की बात करें तो Tata Nexon का इंटीरियर भी किसी लक्जरी गाड़ी से कम नहीं लगता। नया डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है जो काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें बड़ा 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके अलावा digital instrument cluster, ventilated seats, wireless charger, और premium JBL sound system जैसे मॉडर्न फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

Tata Nexon के फ्रंट साइड में आपको बोल्ड ग्रिल, स्लीक LED हेडलाइट्स और नए डिजाइन वाला बम्पर देखने को मिलता है। वहीं साइड प्रोफाइल में diamond-cut alloy wheels और ड्यूल-टोन फिनिश इसे और भी स्पोर्टी लुक प्रदान करता हैं। इस कार के पीछे की तरफ stylish connected LED tail lights दी गई हैं।

सेफ्टी में Tata Nexon का कोई मुकाबला नहीं

Tata Nexon एक ऐसी कार है जो हमेशा से सेफ्टी को प्राथमिकता देती है। यह भारत की पहली SUV थी जिसे Global NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।

  • 6 एयरबैग्स
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • 360 डिग्री कैमरा
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स

Tata Nexon का मैटेनेंस कॉस्ट

अगर हम बात करें Tata Nexon के मैटेनेंस कि तो रेगुलर सर्विसिंग के हिसाब से Tata Nexon की सर्विस कॉस्ट लगभग ₹5,000 से ₹7,000 प्रति साल आती है। अच्छी बात यह कि टाटा के सर्विस सेंटर भारत के हर छोटे-बड़े शहर में मिल जाते हैं जिससे सर्विसिंग और पार्ट्स का मिलना काफी आसान हो जाता है। अगर आप एक कम मैटेनेंस वाली दमदार SUV लेने की सोच रहे है तो Tata Nexon आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

वेरिएंट और किफायती कीमत के साथ

Tata Nexon आपको कई वेरिएंट्स में देखने को मिलेगी जैसे कि Smart, Smart+, Pure, Creative, Fearless और इसके Dark Editions भी मौजूद हैं। भारतीय बाज़ार में इसकी कीमत लगभग ₹8 लाख से शुरू होकर ₹15 लाख (ex-showroom) तक जाती है।

Conclusion

दोस्तों, मेरे हिसाब से अगर आप भी एक ऐसी SUV लेना चाहते हो जो मजबूत हो, सुरक्षित हो, देखने में शानदार हो, फीचर्स से भरी हो और साथ ही सेफ्टी में भी नंबर 1 हो, तो ऐसे में आप बिना सोचे Tata Nexon लें सकते है। आपको बता दूं इंडियन मार्किट में Nexon ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी से अपनी अलग पहचान बनाई है। अगर आपको पॉवरफुल और सेफ SUV चाहिए तो Tata Nexon एक बार जरूर देखें।

यह भी पढ़े:

Leave a Comment